11 मई से जिले में चल रहा है एफएमडी एवं गलघोटू रोगों के विरुद्ध विशेष टीकाकरण अभियान : डीसी आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: May 13, 2026 5:19 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 12 मई।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला फरीदाबाद में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 11वें चरण के संयुक्त टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 11 मई 2026 से किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में 1 लाख से अधिक गायों एवं भैंसों का घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग की पशु चिकित्सकीय टीमें प्रत्येक गांव में पहुंचकर पशुपालकों के घरों पर ही गाय एवं भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। इसके साथ-साथ पशुओं की टैगिंग तथा भारत पशुधन मोबाइल एप्लीकेशन पर आवश्यक डाटा अपलोड करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए पशुपालकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग फरीदाबाद के उप निदेशक डॉ. विरेंद्र सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पशुओं को मुंह खुरपका (FMD) एवं गलघोटू (HS) जैसे गंभीर संक्रामक रोगों से बचाने के लिए राज्यभर में व्यापक स्तर पर संयुक्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें मुंह खुरपका एवं गलघोटू जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि भारत पशुधन पोर्टल हेतु आवश्यक जानकारी मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापित की जाएगी, इसलिए पशुपालक टीकाकरण टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

डॉ. राठी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशुओं में तनाव बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पशुधन बीमा योजना भी संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत सामान्य वर्ग के पशुपालक मात्र 250 रुपये वार्षिक प्रीमियम देकर अपने पशु का 60 हजार रुपये तक का बीमा करवा सकते हैं, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के पशुपालकों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

उन्होंने आगे बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा डेयरी लोन योजना भी प्रारंभ की जा रही है, जिसके तहत पशुपालक सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का बीमा करवाने की भी अपील की, ताकि किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान मई माह से प्रारंभ होकर जून माह तक चलाया जाएगा तथा इस अवधि में जिले में 1 लाख से अधिक पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Leave a Comment