नशे के खिलाफ जिले में गूंजी युवाओं की आवाज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

By Sahab Ram
On: July 25, 2026 6:38 PM
Follow Us:


फरीदाबाद, 25 जुलाई।
मेरा युवा भारत केंद्र फरीदाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में देशभर में चलाए जा रहे “विकसित भारत के लिए-नशा मुक्त युवा कार्यक्रम” के तहत शनिवार को फरीदाबाद जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सतयुग दर्शन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भूपानी, फरीदाबाद में किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ चयन समिति सदस्य मेरा युवा भारत फरीदाबाद एवं समाजसेवी अमित भारद्वाज, सतयुग दर्शन संस्थान के चेयरमैन विनेश दत्ता तथा संस्थान के प्रिंसिपल शैलेंद्र त्यागी वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 8 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, चित्रकला, रील/लघु फिल्म, वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के साथ-साथ समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर नशा मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मेरा युवा भारत केंद्र फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। संगीत प्रतियोगिता में “नशा छोड़ो, सुर जोड़ो” और “युवा की आवाज, नशा मुक्त समाज” जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में “नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो” और “सपनों की उड़ान, नशे से इनकार” जैसे विषयों पर युवाओं ने अपनी कविताओं एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में “नशे की नहीं, राष्ट्र निर्माण की लत लगाओ” जैसे विषयों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नारा लेखन, थीमेटिक डांस, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली और सकारात्मक समाज का संदेश दिया।

गांव फरीदपुर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष कौशिक ने बताया कि जिले के युवाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत केंद्र फरीदाबाद के लेखाकार श्री राजेंद्र शर्मा, स्वयंसेवक देवानंद, राहुल, युधिष्ठिर, प्रजापति बिट्टू तथा गांव फरीदपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष कौशिक सहित संस्थान के प्रोफेसरगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी मेरा युवा भारत केंद्र फरीदाबाद द्वारा की गई।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment