Rewari: ट्रांसपोर्टर को गोली मार कर घायल करने के मामले में संलिप्त 7 आरोपियों को और किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 27, 2023 6:18 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि दिनांक 22.06.23 को गांव पातुहेडा निवासी कमल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा ट्रांसपोर्ट का काम है और कम्पनियो में मेरे करीब 15 पिकअप व कैंटर लगे हुए है। एसजीएस कंपनी से मेरा करीब डेढ़ साल से कांट्रेक्ट है। सतीश पहलवान व उसके साथी मुझे कई दिनों से परेशान कर रहे थे।

करीब चार दिन पहले पातुहेडा निवासी टिंकू उर्फ छत्रपाल ने मुझे व मेरे भाई रामसिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम एसजीएस कम्पनी से अपना कांट्रेक्ट वापिस ले लो वरना अंजाम बुरा होगा और इस रंजिस को रखते हुए सतीश पहलवान व टींकु उर्फ छत्तरपाल चैयरमैन निवासी ग्राम पातुहेडा व इनके साथी हंसराज, राजेश उर्फ (गोलू), संदीप उर्फ(अन्टा), मोनू व सुरेन्द्र पहलवान निवासीगण ग्राम-पातुहेडा व तेजपाल निवासी आसलवास ने मिलकर मुझे मारने की योजना बनाई हुई थी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जो मैं आज शाम को पास्को चौक पर एक दुकान पर चाय पीकर बैठा था की गांव पातुहेडा निवासी हंसराज मोटरसाइकिल पर आया और मुझे दुकान पर बैठा देख कर वापस चला गया। कुछ देर बाद पातुहेड़ा निवासी राजेश उर्फ गोलू, संदीप उर्फ अंटा, मोनू व सुरेंद्र पहलवान, गांव आसलवास निवासी तेजपाल व दो-तीन अन्य लोग पहुंच गए। और आते ही राजेश उर्फ गोलू ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी जो नहीं लगी।

दूसरी गोली मेरे बाए कंधे से निकल गई। जो कमल सिंह की शिकायत पर थाना कसोला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले मे एक आरोपी गांव पातुहेड़ा निवासी प्रदीप उर्फ मोनू को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल सात आरोपियों गांव पातुहेड़ा निवासी सतीस उर्फ पहलवान, छतरपाल उर्फ टिकूं चेयरमेन, संदीप उर्फ अन्टा, राजेश उर्फ गोलू, सुरेन्द उर्फ पहलवान, गाँव आसलवास निवासी तेजपाल उर्फ तेजा व जिला महेन्द्रगढ़ के गाँव भाणडोर निवासी विनय उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now