Beware of cyber fraud: बिजली उपभोक्ता साइबर फ्रॉड से रहे सावधान, बिजली कटने के फेक मैसेज के लिंक को न करें क्लिक

By Sahab Ram
On: June 27, 2023 5:25 PM
Follow Us:

Beware of cyber fraud: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली निगमों की ओर से उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को ध्यान रखना होगा कि साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए प्रतिदिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों साइबर ठगों द्वारा लोगों को नए तरीके से फांसने की कोशिशों के तहत बहुत से बिजली उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर एक मैसेज आ रहा है कि आपका बिजली का बिल बकाया है और इस एवज में आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा।

इतना ही नहीं बकायदा कनेक्शन काटने का समय भी बताया जा रहा है कि आज रात कनेक्शन कटेगा। बाद में एक नंबर भेजा जा रहा है और उस पर बात करने की सलाह दी जा रही है। काफी उपभोक्ता मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करके पूछते हैं कि ऐसा क्यों होगा तो बात करने पर ठगी का पता चलता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बिजली कटने के अनजान एवं फर्जी मैसेज के लिंक को न करें क्लिक

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि निगम इस तरह का कोई भी मैसेज उपभोक्ता को नहीं भेजते और न ही किसी उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी देते है और न ही किसी भी नम्बर पर संपर्क करने को कहते है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बिजली उपभोक्ता का बिल बकाया है और उसे इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो वे सतर्कता बरतें (Beware of cyber fraud) और बिजली कटने के अनजान एवं फर्जी मैसेज के लिंक को क्लिक न करें और अपनी बैंक, कार्ड डिटेल, ओटीपी आदि किसी के साथ भी शेयर न करें। स्वयं सतर्क रहें और अपने संपर्क में आने वालों को भी जागरूक करें।

बिजली निगम उपभोक्ता के पास भेजता है ईमेल और मैसेज

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली निगम द्वारा बिल के बनते ही उपभोक्ता को ईमेल पर बिल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है। बिल भरने की तिथि से पहले और बाद में उसके बिल बकाया होने के बारे में मैसेज देता है। बिजली निगम के मैसेज में उपभोक्ता का खाता नंबर और बकाया राशि भी लिखी होती है। यह सभी मैसेज अधिकृत निगम आईडी  द्वारा प्रेषित किए जाते हैं।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

बिजली वितरण निगम की वेबसाइट का करें प्रयोग

उपभोक्ता अपने बिल को ऑनलाइन देखने और ऑनलाइन भुगतान के लिए बिजली वितरण निगम की वेबसाइट का ही प्रयोग करें। इसके बाद भी यदि किसी बिजली उपभोक्ता को अपने बिजली बिल को लेकर कोई संशय है तो वे अपने नजदीकी बिजली कार्यालय या बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकता है।

फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत

उन्होंने बताया कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी (Beware of cyber fraud) होती है तो आप सबसे पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now