Amazing feature bike: मोबाइल कॉल से बंद और चालू कर पायेंगे बाइक, रेवाड़ी संजय ने बाइक में एड किया लाजवाब फीचर

By Sahab Ram
On: May 8, 2023 4:31 PM
Follow Us:

Amazing feature bike: संजय ने इस बाइक में ट्रायल के तौर पर क्या कुछ एड (Amazing feature bike) किया है। उसे जानने से पहले आप संजय के बारे में जान लीजिये। रेवाड़ी जिले के गाँव तिहाड़ा के रहने वाले संजय कुमार है। जो एक साधारण परिवार से है। संजय के पिता एक निजी कंपनी में कार्य करते है। संजय खुद एमबीए करने के साथ कंपनी में नौकरी भी करते है।

यूनिक नंबर पर कॉल करके वाहन को ऑन / ऑफ करें  

वहीं अगर बाइक में लगाए गए इस डिवाइस (Amazing feature bike) की बात करें । आपकी बाइक एक मोबाइल एप से कनेक्ट हो जाएगी। एक यूनिक नंबर पर कॉल करके आप अपने वाहन को ऑन / ऑफ कर सकते है। जीपीएस के माध्यम से अपने वाहन को ट्रेक कर सकते है। यहाँ तक कि कैमरे के माध्यम से एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जीपीएस और कैमरे के जरिये करें वाहन को ट्रेक

संजय ने कहा कि नाबालिग बच्चे बिना परिवार को बताए वाहनों को लेकर चले जाते है और वाहन चोरी होने की संभावना भी बनी रहती है। बाइक में लगे डिवाइस (Amazing feature bike) से अभिभावक मोबाइल एप या यूनिक नंबर से वाहन को कंट्रोल और ट्रेक कर पायेंगे। जीपीएस और कैमरे के जरिये वाहन को ट्रेक करने और दुर्घटना होने पर फुटेज कैमरे में कैद रहेगा। 

फिलहाल ये डिवाइस अस्थाई तौर पर बाइक से जोड़ा गया है। इसे किसी भी वाहन के साथ जोड़ सकते है। ये डिवाइस फिलहाल साइज में काफी बड़ा है। संजय का कहना है कि इसे प्रोपर वाहनों में लगाया जाएगा तो ये बहुत छोटा हो जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिला प्रशासन से भी मांगी मदद

आपको बता दें कि इससे पहले संजय एक ऐसा डिवाइस बना चुके है। जिस डिवाइस को बाइक –हेलमेट में लगाया जाता है। जिसके बाद बिना हेलमेंट बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। लेकिन मदद ना मिलने के अभाव में संजय कुमार का सपना अधूरा है। संजय ने जिला प्रशासन से भी मदद मांगी है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now