Free bus service: तीर्थ स्थलों के लिए मुफ्त बस सेवा, वृंदावन और श्री खाटूश्याम धाम के लिए बसों को किया रवाना

By Sahab Ram
On: April 29, 2023 11:32 AM
Follow Us:

Free bus service: बीजेपी नेता सुनील मूसेपुर ने पिछले कुछ दिनों से आरती यात्रा शुरू की हुई है। जिस यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को मुफ्त धार्मिक स्थानों के दर्शन कराएं जा रहे है। शनिवार और रविवार दो दिन ये यात्रा रेवाड़ी से रवाना होती है जिसमें जिले के अलग स्थानों के श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाते है।

इस शनिवार भी रेवाड़ी जिले के गांव गंगायाचा अहीर (बीकानेर) और जाटूसाना की ढाणी के श्रद्धालु वृंदावन और श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना (Free bus service) हुए। गांव गंगायचा अहीर बीकानेर के श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर वृंदावन और कोकिलावन के लिए रवाना (Free bus service) हुए जबकि जाटूसाना की ढाणी के श्रद्धालुओं की बस को श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना किया गया। शहर के प्रमुख लोगों ने आज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

Free bus service

बीजेपी नेता सुनील मूसेपुर ने कहा कि जो श्रद्धालु पैसे के अभाव में तीर्थ स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते है। खास तौर पर उनके लिए मुफ्त बस सेवा (Free bus service) शुरू की गई है। इस बारे में स्थानीय लोगों का श्रद्धालुओं का कहना है कि सुनील मूसेपुर की तरफ से किया गया प्रयास बहुत अच्छा है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस यात्रा के माध्यम से काफी श्रद्धालु सरल और सुगम यात्रा  का लाभ उठाकर तीर्थ स्थानों के दर्शन कर पायेंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि भक्तों के गांव से बस उन्हें लेकर आती है और फिर रात को वापिस उनके गांव में छोड़ देती है। जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालु रेवाड़ी कोर्ट के सामने सुनील मूसेपुर के निवास स्थान पर या 9050333334 नंबर पर संपर्क करके पंजीकरण करा सकते है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now