Rewari: कैबिनेट मंत्री ने खराब फसलों की जल्द गिरदावरी करने और किसानों को मुआवजा देने के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: March 25, 2023 2:42 PM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। बीते दिन हुई भारी ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार किसानों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। इसी को देखते हुए आज कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने रेवाड़ी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई।

किसानो को दिया जाएगा उचित मुआवजा

डॉ बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों की खराब हुई फसल की गिरदावरी कराई जाए और गिरदावरी कराने के बाद जो भी किसानों का उचित मुआवजा बनता है उसे जल्द दिया जाए।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम

किसानो के एक-एक दाने का पैसा देगी सरकार

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार खड़ी है। किसानों के एक-एक दाने का पैसा सरकार देगी। इस अधिकारिक मीटिंग में डीसी, एग्रीकल्चर और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों को दिया जाएगा पूरा पैसा

वही Rewari उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कल रेवाड़ी जिले में भारी बरसात और ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की काफी फसल खराब हुई है। इसमें टीमों का गठन करके किसानों के खराब फसल का मुआवना कराएंगे और रिपोर्ट के लिए भेजेंगे। जो भी सरकार के नियम होंगे। उनके अनुसार किसानों को पूरा पैसा दिया जाएगा।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now