Corona के डर से 3 साल माँ-बेटे घर में रहे कैद, पति की शिकायत के बाद पुलिस ने rescue किया

By Sahab Ram
On: February 22, 2023 6:21 PM
Follow Us:

ये मामला गुरुग्राम के मारुती विहार इलाके से सामने आया है. एक माँ अपने बेटे को लेकर 3 वर्षों से घर में कैद थी. मुनमुन नाम की महिला में आज भी Corona का इतना खौफ था कि वो ना ही खुद मकान से बाहर आती थी और ना ही अपने 11 वर्षीय बेटे को घर से बाहर जाने देती थी. इस दौरान महिला का पति ही दोनों को खाना – पानी मुहिया कराता था.

पति ने पुलिस में दी शिकायत

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

3 वर्षों के दौरान महिला के पति ने कई बार अपनी पत्नी को समझाना चाहा लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद हारकर महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देती थी. पहले उसे लग रहा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. लेकिन 3 वर्षों में भी कुछ नहीं बदला तो उसने पुलिस में शिकायत दी है.

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने किया रेस्क्यू

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

पति की शिकायत के बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और एक टीम गठित करके महिला के घर पहुँचे और दोनों को रेस्क्यू किया गया. फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ मनोचिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now