दिल्ली कैंट से जयपुर तक बनेगा elevated high speed rail track, 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

By Sahab Ram
On: February 22, 2023 5:58 PM
Follow Us:

दिल्ली कैंट से जयपुर तक एलिवेटेड रेल ट्रेक बनाने की तैयारी रेल विभाग कर रहा है। इस रेल ट्रैक पर 200 की स्पीड से रेलगाड़िया चलेंगी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन भी रिजाइन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के टेंडर की प्रक्रिया मार्च माह में पूरी कि जानी थी लेकिन रेल मंत्रालय ने दिल्ली कैंट से जयपुर तक एलिवेटेड रेल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की है।

जिसके चलते रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के डिजाइन को रिडिजाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के कार्य को भी एलिवेटेड रेल ट्रेक योजना के अनुसार किया जाएगा जिसके लिए रेलवे बोर्ड से ड्राइंग के मंजूरी के लिए भेजी गई है।

rao inderjeet singh

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय की नई योजना के अनुसार दिल्ली कैंट से जयपुर तक एलिवेटेड रेल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की गई है। इस एलिवेटेड रेल ट्रैक पर 200 से 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएंगी। जमीनी स्तर से करीब 15 से 18 मीटर की ऊंचाई पर  ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक्ट पर चलेगी। रेल मंत्रालय की योजना है कि दिल्ली से जयपुर की दूरी को घटाया जाए इसी योजना के तहत एलिवेटेड रेल ट्रैक को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिवेटेड ट्रैक होने की वजह से जयपुर का सफर आसान हो सकेगा कम समय में लोग जयपुर पहुंच सकेंगे । एलिवेटेड ट्रैक होने की वजह से जयपुर के सफर में भी बाधाएं कम आएंगी और समय पर ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगी । उन्होंने कहा कि दिल्ली से जयपुर ट्रेन के द्वारा अभी तक यात्रियों को पहुंचने में 5 से 6 घंटे का सफर तय करना पड़ रहा है वही एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद यह दूरी 2 से 3 घंटे के बीच में पूरी कर ली जाएगी। राव ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन की ड्राइंग को रिडिजाइन की प्रक्रिया को मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया किअपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि  गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी। अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा । योजना तैयार की जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं। राव ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर से एंट्री की मांग वर्षों से दैनिक रेल यात्री लोगों की ओर से की जा रही थी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नए अपग्रेडेशन प्लान के अंतर्गत राजेंद्र पार्क की ओर से दूसरी एंट्री खोली जाएगी जिसका सीधा जुड़ाव दौलताबाद फ्लाईओवर से भी होगा। राजेंद्र  पार्क की ओर भी प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और कोशिश की जा रही है कि इसका सीधा जुड़ाव राजेंद्र पार्क के अंदर की सड़कों के साथ हो सके। राजेंद्र पार्क की और से भी यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। राजेंद्र पार्क की ओर सड़क बनाकर रेलवे विभाग इससे दौलताबाद फ्लाईओवर सभी जोड़ने का कार्य करेगा। इस प्रवेश द्वार पर टिकट घर व रिजर्वेशन की भी अधिक सुविधा उपलब्ध होगी

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए एलिवेटेड ट्रैक की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन के प्रथम तल पर फूड कोर्ट में अन्य सुविधाएं होंगी। दूसरे तल पर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए कमर्शियल स्पेस होगा। तृतीय तल पर रेलवे के कार्यालय होंगे। नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पुरानी मांग सीमेंट यार्ड को हटाने की पूरी हो जाएगी। राव ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल व सांस लेने में काफी दिक्कत का का सामना करना पड़ता है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now