रेवाड़ी सरकुलर रोड़ पर चलने वालों के लिए Traffic Divert एडवायजरी

By Sahab Ram
On: February 16, 2023 7:18 PM
Follow Us:

जिला उपायुक्त ने बताया कि पैदल पथ पुल के निर्माण के कार्य के चलते 17 फ़रवरी रात दस बजे से 2 मार्च सुबह 5 बजे तक सरकुलर रोड़ पर रूट डाइवर्ट ( Traffic Divert ) किया गया है. डीसी ने सबंधित विभागों को यातायात से निपटने और यातायात सुचारू रूप से चालू रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.

बता दें कि शहर के ट्रोमा सेंटर और नागरिक अस्पताल के बीच ( Rewari circular road ) सरकुलर रोड़ होने के कारण मरीजों को लम्बे समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लम्बे समय से लोग इस परेशानी को दूर करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद ट्रोमा सेंटर और नागरिक अस्पताल के बीच पैदल पथ पुल बनाने का फैसला लिया गया. काफी देरी से ये कुछ दिन पहले ये काम शुरू हुआ था. लोक निर्माण विभाग द्वारा

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

इसलिए बनाया जा रहा पैदल पथ पुल

ट्रोमा सेंटर और नागरिक अस्पताल में लोहे के पिलर लगाए जा चुके है. दोनों साइड के पिलर के बीच लोहे के स्टेक्चर को भी काफी हद तक बनाया जा चूका है. अब 15 दिनों में इस पुल का काम पूरा किया जायेगा. जिसके चलते जिला प्रशासन ने ट्रेफिक डाइवर्ट किया है. डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए आमजन से आह्वान किया है कि वे जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की और यात्रा करें ताकि पैदल पथ पुल का निर्माण कार्य बाधित न हो।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए (DC order) कि वे रूट डाईवर्ट वाले स्थानों पर संकेत बोर्ड लगवाना, कार्यक्षेत्र के दोनों छोरों पर एक-एक संकेतक / मार्ग दर्शक की ड्यूटी लगाएं ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now