राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिक्षा मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

By Sahab Ram
On: July 28, 2026 9:35 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 28 जुलाई – हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। 

इस अवसर पर राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के बीच हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता, सुलभता तथा समग्र विकास को और सुदृढ़ बनाने संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। 

PWD and Public Health Engineering Department Employees’ Unions Meet Minister Ranbir Gangwa

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने राज्यपाल को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनेक जनहितकारी पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दे रही है। 

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को उच्च शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक आधारभूत ढांचे को सशक्त करने तथा ‘सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ के सरकार के संकल्प के अनुरूप समावेशी एवं समान शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment