सब्जी एक्सपो: घरौंडा में 9वां दो दिवसीय सब्जी एक्सपो किया जा रहा आयोजित

By Sahab Ram
On: February 14, 2023 3:39 PM
Follow Us:

हरियाणा के उद्यान विभाग हरियाणा की ओर से किसानों को हाईटेक तरीके से सब्जी उगाने और बागवानी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 9वां दो दिवसीय सब्जी एक्सपो 23 व 24 फरवरी को करनाल के घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित किया जाएगा।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए रेवाड़ी जिला के किसानों को आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सब्जी एक्सपो में भाग लेने के लिए किसान मौके पर ही पंजीकरण करवा सकते हैं। इस सब्जी एक्सपो में किसानों को तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी एवं केंद्र भ्रमण के साथ-साथ उन्नत किस्म के बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों के सब्जी बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी फर्मों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

डीसी ने बताया कि हरियाणा के उद्यान विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस सब्जी एक्सपो में कृषि व किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सब्जी एक्सपो में किसानों को बागवानी की विभिन्न हाईटेक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानों को किया जाएगा पुरस्कृत : डीसी

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सब्जी एक्सपो में सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसान अपना आवेदन 17 फरवरी तक जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय में भिजवा सकते हैं। सब्जी एक्सपो में शामिल होने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से आधुनिक तरीके से बागवानी करने बारे जागरूक किया जाएगा।

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता