रेवाड़ी : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के AIPRO सुरेश कुमार गुप्ता हुए सेवानिवृत्त

By Sahab Ram
On: January 31, 2023 5:21 PM
Follow Us:

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विदाई समारोह में एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता को फूल माला व सम्मान की पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सुरेश कुमार गुप्ता को मिलनसार, नेक दिल इंसान व बेहतरीन अधिकारी बताया और उनकी कार्यकुशलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी की सेवानिवृति सरकारी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है तथा सरकारी सेवा में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन अपनी सेवा से सेवानिवृत होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त होता है, उसकी सेवानिवृति का दिन भी उसी दिन निर्धारित हो जाता है। उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार गुप्ता ने अपना कार्य पूरी निष्ठा व लग्न से करते हुए विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अपने सरकारी सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने अधिकारी और कर्मचारी साथियों का हर समय सहयोग मिला, जिसके लिए वे सदा ऋणी रहेंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहिए कि वे निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में रहते हुए डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य डीआईपीआरओ व प्रशासनिक अधिकारियों से बेहतरीन मार्गदर्शन मिला।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि बेशक आज विभाग से उनकी विदाई हो रही है लेकिन विभाग को जब भी उनकी जरूरत होगी वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार हैं। इस अवसर पर अधीक्षक धर्मबीर सिंह, लेखाकार मनोज कुमार, आईसीए हितेष, आशुलिपिक सतीश कुमार, लिपिक प्रदीप कुमार गोयल, तकनीकी सहायक राजेश शर्मा, रोहित राव सहित प्रवक्ता ज्योत्सना यादव व अन्य स्टाफ सदस्यगण मौजूद रहे।

मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों ने एआईपीआरओ को दी विदाई :

एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता के सम्मान में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने डीआईपीआरओ की उपस्थिति में रेवाड़ी स्थित मीडिया सेंटर में विदाई कार्यक्रम आयोजित कर एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता को विदाई दी। मीडिया कर्मियों ने एआईपीआरओ की कार्यशैली एवं व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

गौरतलब है कि मूलत: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव जाटूसाना निवासी सुरेश कुमार गुप्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में क्षेत्रीय प्रचार सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे और उसके बाद जिला प्रचार संगठक व एआईपीआरओ के पद पर सेवाएं दी। इन्होंने रेवाड़ी व नूंह में बतौर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर भी कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दिया। मंगलवार को सुरेश कुमार गुप्ता 58 साल की आयु पूरी करने उपरांत सरकारी सेवा से सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता के सम्मान में लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर उन्हें शानदार विदाई दी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now