लगने के एक दशक बाद भी नहीं जली रेवाड़ी की स्ट्रीट लाइट्स

By Sahab Ram
On: January 17, 2023 5:40 PM
Follow Us:

आपको बता दे कि इन लाइट्स को लगे इतने वर्ष बीत चुके है कि आपको भी शायद याद नहीं होगा कि ये लाइट्स कब लगी थी । लेकिन हम आपको बता दें कि तत्कालीन हुड्डा सरकार में रेवाड़ी शहर के झज्जर रोड़ फ्लाईओवर से लेकर गोकलगढ़ बाईपास तक सड़क को फोरलेन किया गया था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उसी वक्त डिवाइडर के बीच लाखों रूपय खर्च करके स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई थी। लेकिन अधिकारी इतने निक्कमे है कि लाइट्स को चालू कराने के लिए कोई प्लानिंग ही नहीं की गई । वर्षों तक अधिकारी एक दूसरे विभागों की जिम्मेदारी बोलकर अपना पल्ला झाड़ते रहें । जनता ने परेशान होकर वर्ष 2015 से शिकायत करने का सिलसिला शुरू किया। सीएम विंडो , कष्ट निवारण समिति सहित जिला प्रशासन, विधायक और मंत्री के सामने भी शिकायत करके गुहार लगाई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

काफी प्रयासों के बाद तीन साल पहले करीबन तीन दिनों के लिए लाइट्स महज दिखाने के लिए चालू भी कराई गई। लेकिन उसके बाद फिर से ये स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हुई है। अभी भी जनता शिकायत कर रही है, लेकिन शासन प्रशासन के कानों तक जनता की आवाज नहीं पहुंच रही है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now