ये 5 तरीके अपनाने से आपका कूलर भी देने लगेगा AC जैसी कुलिंग

By Sahab Ram
On: March 9, 2022 10:35 AM
Follow Us:

  1. घास को जरूर बदलें

अगर आपने पुराना कूलर निकाला है, तो सबसे पहले उसकी घास जरूर बदलें. कूलर में लगी जाली के पीछे लगी घास में धूल जम जाती है. ऐसे में हवा का रास्ता ब्लॉक हो जाता है. ऐसे में सीजन में कम से कम दो बार घास को बदलें. याद रहे, कि घास के बीच में गैप होना जरूरी है. 

  1. सीधे धूप में न रखें कूलर

लोग अक्सर यह गलती कर बैठते हैं. जहां ज्यादा धूप पड़ती है, लोग वहां कूलर को प्लेस कर देते हैं. इससे ठंडी हवा नहीं मिल पाती है. कूलर को ऐसी जगह रखें जहां सीधे धूप न पड़ रही हो. अगर घर में हर तरफ धूप आती है, तो ऐसी व्यवस्था करें, जिससे कूलर पर सीधे धूप न पड़े.

7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर
राष्ट्रीय गौरव: 7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर, ३ प्रतियोगिताओं में हुआ चयन
  1. वेंटिलेशन होना जरूरी

अगर आपने कूलर को ऐसी जगह रखा है, जहां वेंटिलेशन नहीं है तो कूलर ठंडी नहीं बल्कि उमस पैदा करेगा. कूलर को पर्याप्त वेंटिलेशन की जरूरत होती है. कूलर ठंडा तभी करेगा, जब हवा कमरे से बाहर निकलेगी.

  1. खुली जगह पर रखें कूलर

कूलर नया हो या पुराना… उसको हमेशा खुली जगह पर रखें. आसान शब्दों में समझें तो, खुले एरिया में कूलर ठंडी हवा देगा. इसलिए कूलर को खिड़की पर फिक्स कर दें या जाली वाले दरवाजे के पास ही रखें.

  1. कूलर में पानी का फ्लो चेक करते रहें

कूलर के वॉटर पंप में पानी का फ्लो सही होना चाहिए. अगर पंप को पानी नहीं मिल रहा है तो कूलर ठंडी हवा नहीं देगा. अक्सर देखा जाता है कि कूलर में पानी निकलने वाले होल बंद हो जाते हैं. ऐसे में घास को भी पानी नहीं मिल पाता है. उसको चेक करें और होल से धूल हो हटा दें. 

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

Balmukund gupt ka jeevan parichay- बाबू बाल मुकुंद गुप्त का जीवन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment