अब Wi-Fi से डेटा चुरा रहे है हैकर्स जानिए इससे बचने के उपाय

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 9:16 AM
Follow Us:

अब Wi-Fi से डेटा चुरा रहे है हैकर्स जानिए इससे बचने के उपाय

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक वाईफाई (public Wi-Fi) के जरिए हैकर्स आपका पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। यह खतरा सबसे ज्यादा आईफोन यूजर्स पर मंडरा रहा है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को वाई-फाई (Wi-Fi) से कनेक्ट करके रखते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, पब्लिक वाईफाई में आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों और एन्क्रिप्शन की कमी है। कई बार तो हैकर्स शिकार को फंसाने के लिए खुद ही सार्वजनिक वाई-फाई सेटअप कर लेते हैं।

 

एचपीवी वैक्सीन के बारे में किया जागरूक

जानिए कैसे बनाते हैं शिकार
पब्लिक वाई-फाई (Wi-Fi) के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने के कई तरीके मौजूद हैं। हालांकि हैकर्स आमतौर पर दो तरीके अपनाते हैं – पहला ‘मैन-इन-द-मिडल’ (MITM) अटैक, और दूसरा ‘पैकेट स्नीफिंग’ अटैक। MITM अटैक में डेटा चुराने के लिए एक मैलिशियस थर्ड पार्टी इंटरसेप्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि, ‘पैकेट स्नीफिंग’ अटैक में हैकर्स वाईफाई (Wi-Fi) के जरिए एक्सेस की गई जानकारी को प्राप्त करता है।

अब Wi-Fi से डेटा चुरा रहे है हैकर्स जानिए इससे बचने के उपाय

हैकर्स ईमेल लॉगिन, बैंक डिटेल्स, पर्सनल फोटो और वीडियो से लेकर घर के एड्रेस जैसा आपका जरूरी डेटा चुरा सकते हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि आप वीपीएन का इस्तेमाल करें और अपने फोन को हैकर्स के संपर्क में आने से बचा लें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह वीपीएन(VPN) के इस्तेमाल से पब्लिक वाई-फाई (Wi-Fi) इस्तेमाल करने के बावजूद आप सेफ रह सकते हैं।

ग्रामीणों को महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

बचने के उपाय  
वीपीएन (VPN) एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क होता है जो एक पब्लिक नेटवर्क पर एक प्राइवेट नेटवर्क की सुविधा प्रदान करता है। यह यूजर्स को थर्ड-पार्टी के संपर्क में आए बिना डेटा साझा करने और सुरक्षित रूप से इंटरनेट इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है। आपके iPhone में वीपीएन(VPN) ऐप होने से आपका डेटा वाई-फाई(Wi-Fi) नेटवर्क से सुरक्षित रहेगा, जिससे आपका फोन कनेक्ट होता है। ऐप स्टोर पर ढेर सारे वीपीएन(VPN) सर्विस ऐप मौजूद हैं।

भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment