EPFO Alert: ईपीएफओ ने अपने सभी यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, जाने वरना हो सकता है भारी नुकसान

By Sahab Ram
On: February 2, 2022 7:19 AM
Follow Us:

EPFO Alert: ईपीएफओ ने अपने सभी यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, जाने वरना हो सकता है भारी नुकसान

EPFO ने अपने सभी यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है. ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सभी मेंबर से कहा है कि कोई भी खाताधारक सोशल मीडिया पर खाते से जुड़ी जानकारी भूल से भी शेयर न करें. इससे अकाउंट होल्डर्स बड़े धोखाधड़ी (Online Fraud) के शिकार हो सकते हैं. ईपीएफओ (EPFO) ने कहा है कि ईपीएफओ (EPFO) अपने मेंबर से कभी आधार (Aadhaar), पैन(PAN CARD), यूएएन (UAN), बैंक डिटेल की जानकारी नहीं मांगता. अगर कोई फोन या सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी मांगे तो सावधान हो जाएं और इसको साँझा न करें. इस तरह के फर्जीवाड़े वाले फोन कॉल पर जवाब न दें या ऐसे किसी मैसेज का रिप्लाई न करें.

 

जानिए ईपीएफओ ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है

ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सभी यूजर्स के लिए अलर्ट जारी करते हुए एक ट्वीट में लिखा है, ‘कभी भी अपने सदस्यों से व्यक्तिगत विवरण जैसे आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या ओटीपी फोन या सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए नहीं कहता है. ईपीएफओ आगे कहता है, किसी भी सेवा के लिए ईपीएफओ (EPFO) कभी भी व्हाट्सऐप (Whatsapp), सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई राशि जमा करने के लिए नहीं कहता.’

7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर
राष्ट्रीय गौरव: 7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा बनीं UYSF की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंबेसडर, ३ प्रतियोगिताओं में हुआ चयन

EPFO Alert: ईपीएफओ ने अपने सभी यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट, जाने वरना हो सकता है भारी नुकसान

https://t.co/4NhovLQ3xH

 

शेयर न करें ये जानकारी 

पीएफ (PF) खाताधारक गलती से भी खाते में शामिल जरूरी जानकारियों में पैन नंबर(PAN CARD), आधार नंबर (Aadhar Card), यूएएन(UAN) और आपका पीएफ (PF) अकाउंट नंबर शेयर न करें. क्योंकि ये ऐसी जानकारियां हैं जिसके लीक होने से आपका खाता खाली हो सकता है. इस तरह के फर्जीवाड़े अक्सर एक नौकरी छोड़ने और कहीं और जॉइन करने वाले लोगों में देखे जाते हैं. ऐसे में, इन लोगों को कोई भी फिशिंग कॉल या मैसेज जिसमें आपकी व्यक्तिगत डिटेल मांगी जा रही हो, उसके खिलाफ पुलिस में जरूर शिकायत दर्ज कराना चाहिए.

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

फिशिंग ऑनलाइन फ्रॉड 

पीएफ (PF) खाते में लोगों की मोटी कमाई जमा रहती है जिसे लोग रिटायरमेंट के खर्च के लिए जमा करते हैं. फ्रॉड करने वालों को भलीभांति पता होता है कि यहां उनके हाथ एक झटके में बड़ी रकम आएगी इसलिए फिशिंग अटैक के जरिये वे खाते पर अटैक करते हैं. दरअसल, फिशिंग ऑनलाइन फ्रॉड का हिस्सा है जिसमें जमाकर्ता को थोखे में फंसाया जाता है, उनसे खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की जाती है और फिर खाता साफ कर दिया जाता है.

 

 

Balmukund gupt ka jeevan parichay- बाबू बाल मुकुंद गुप्त का जीवन

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment