कोरोना अपडेट: अधिक पॉजिटिव केस आने वाले क्षेत्रो का डीसी ने लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 18, 2020 2:18 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: अधिक पॉजिटिव केस आने वाले क्षेत्रो का डीसी ने लिया जायजा

आज 18 जुलाई का हेल्थ बुलेटिन जिला प्रशासन ने जारी कर कहा है की आज 44 नये पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..जबकि 23 मरीज स्वस्थ होकर वापिस अपने घर लौटे आये है

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

हेल्थ बुलेटिन की पूरी जानकारी हम आपको दे उससे पहले जा ले की धारूहेड़ा के नारायण विहार में 37 केस और कर्ण कुंज में 27 केस अब तक मिल चुके है , वहीँ रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 और कायस्थवाड़ा में 28 केस मिल चुके है . यानी ये वो क्षेत्र है जहाँ पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है …और इन इलाकों में कोरोना की चेन को तोड़ना काफी मुश्किल हो गया है ..लिहाजा आज जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जिले के उन क्षेत्रों का मुआयना किया जहाँ सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे है.. ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें ..

आपको बता दें की जिले में अभी तक 10179 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1048 कोविड-पॉजिटिव केस मिले सामने आ चुके हैं। और राहत की बाते ये की है इनमें से 614 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौट चुके है ..और दुःख की बात है की आठ मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके है . फिलहाल जिले में 426 एक्टिव केस है…
आज जो नए केस मिले है वो किन इलाकों से है उनकी जानकारी हम आपको दें लेकिन उसे पहले आपको बता दें की रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा वो क्षेत्र है जहाँ तेजी से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ..जिस बात का जिक्र हमने कल अपलोड की गई वीडियो में किया भी था …और आज जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने इन क्षेत्रों का दौरा भी किया है ..
आपको बता दें की धारूहेड़ा के नारायण विहार में अबतक 37 केस , कर्णकुंज में 27 केस , निरंजन कालोनी में 8 केस ,और धारूहेड़ा की ही भगवान सिंह कालोनी में 10 मिल चुके है …
वही रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 केस, कायस्थवाड़ा 28 केस और चौधरीवाड़ा में 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है ..जिन सभी क्षेत्रों का जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जायजा लिया है
और कहा है की इन क्षेत्रों को लार्ज आउट ब्रेक कंटेनमेंट जॉन बनाया जाए / लार्ज आउट ब्रेक कंटेनमेंट जोन तब बनाये जाए जाते है जब किसी क्षेत्र में 15 से ज्यादा मरीज मिल जाते है ..जहाँ नियमों की ज्यादा सख्ती करके संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा फॉक्स करके काम किया जाता है .
जिलाधीश अधिक पॉजिटिव केसों का दौरा करने के बाद सेक्टर चार स्थित उस माकन पर भी पहुँचे जहाँ पॉजिटिव पाई गई एक डॉक्टर किराए के मकान में रहती है ..और मकान मालिक उसे परेशान करता था ..जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने मकान मालिक को चेतवानी दी है की उक्त डॉक्टर कोरोना से लड़ने में अच्छा काम कर रही है . जिसका सम्मान करने की बाजए उससे घिरणा करना ठीक नहीं है .और अगर ऐसे कोई तो क़ानूनी कार्रवाही की जायेगी ..उन्होंने बाकी मकान मालिकों को भी कहा की कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें ..और किसी भी पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्ति से सावधानी तो बरते लेकिन भेदभाव ना करें

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

आपको बताते है की जो आज जिले में 44 नए पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..उनमें से 21 रेवाड़ी शहर से है, 13 धारूहेड़ा से है , 4 बावल और एक-एक केस सुरहेली, कोसली, डूंगरवास, नेहरूगढ़, गामड़ी, कुतुबपुर व टहना दीपालपुर से संबंधित हैं।

इसके आलावा जो 23 मरीज स्वस्थ हुए है उममें से 14 रेवाडी शहर से , 6 धारूहेड़ा से और एक-एक मरीज धनौरा, बुडानी व पाली से संबंधित स्वस्थ होकर वपिस लौटा हैं।
स्वस्थ विभाग कोंटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैम्पलिंग कर रहा है आज भी 500 से ज्यादा सैम्पल्स लिए गए है ..जबकि पहले लिए गए सैम्पल में से 271 सैम्पल लेने बाकी है .

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment