कोरोना अपडेट: आज जिले में 90 नए केस, 94 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: July 27, 2020 2:31 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट:  आज जिले में 90 नए केस, 94 ठीक हुए

जिले में जिस तेजी से कोरोना वायरस केस सामने आ रहे है उसी तेजी से मरीज स्वस्थ होकर भी वापिस अपने घर भी लौट रहे है . लेकिन चिंता की बात ये की लोग लापरवाही कर रहे है और कोरोना वायरस को अब हलके में ले रहे है . जिसका नतीजा से है की कोरोना की चेन को तोड़ना मुश्किल हो गया है. आज जिला प्रशासन द्वारा जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है उसमें बताया गया है की जिले में आज 90 नए पॉजिटिव केस सामने आये है .जबकि 94 मरीज स्वस्थ होकर वापिस अपने घर लौटे है .

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

जिले में अभीतक 16946 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1508 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1046 ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 454 एक्टिव केस रह गए हैं और 14787 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 651 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में जो 454 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 75 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 361 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

आज मिले 90 पॉजिटिव केसों में से 52 रेवाड़ी शहर से , 17 धारूहेडा, 8 करनावास, 5 बावल और एक-एक गोकलगढ़, आलमगिर राजपुरा, बिठवाना, माजरा श्योराज, गोठड़ा टप्पा खोरी, राजावास, नांधा व सुंधरोज से संबंधित हैं। उन्होंने ठीक होने वाले 94 मरीजों में से 60 रेवाडी शहर, 14 धारूहेड़ा, 10 बावल, 3 करनावास, दो-दो भूरथल जाट व पदैयावास और एक-एक सुधराना, राजावास व भाड़ावास से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment