Corona Update: आज जिले में 74 नए केस मिले , 87 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: July 31, 2020 1:09 PM
Follow Us:

Corona Update: आज जिले में 74 नए केस मिले , 87 ठीक हुए

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 20165 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1706 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1284 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 414 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 17935 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 524 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 414 एक्टिव केस हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 80 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 316 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

शुक्रवार को जिले से संबंधित 74 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 34 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, दो-दो रासियावास, खिजुरी, मुंदी तथा एक-एक गोठड़ा, सुठाना, धवाना, गुड़ियानी, नठेड़ा, भालकी, भड़ंगी, भुरथला, तिहाड़ा, अहरोद व कोसली से संबंधित हैं। जिले में 87 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 35 रेवाडी शहर, 27 धारूहेडा, 8 कोसली, 5 रतन्थल, 3 पिथनवास, 2-2 बुरथल जाट, बव्वा व भालकी तथा एक-एक गुरावड़ा, पदैयावास व भैरमपुर से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment