कोरोना अपडेट: आज 45 नए केस , 52 ठीक हुए ( वीडियो )

By Sahab Ram
On: August 23, 2020 1:36 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 45 नए केस , 52 ठीक हुए ( वीडियो )

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 36278 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2956 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2510 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 430 एक्टिव केस हैं, इनमें 46 विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 348 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रविवार को जिले से संबंधित 45 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 22 रेवाड़ी शहर, 21 बावल तथा एक एक लिसाना व चिरहाड़ा से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 52 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं। जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment