Corona Update: आज 67 नए केस मिले , 74 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 1, 2020 12:40 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 67 नए केस मिले , 74 ठीक हुए

रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा में कोरोना वायरस को चैन काफी कोशिशों के बावजूद नहीं टूट रही है आज भी जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है उसमें धारूहेड़ा से 29 और रेवाड़ी शहर से 15 मरीज सामने आये है . धारूहेड़ा में 14 दिन का लॉकडाउन का भी ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है और रेवाड़ी में लार्ज आउट ब्रेक एरिया बनाये जाने के ज्यादा फायदे नजर नहीं आ रहे है .क्योंकि जिन इलाकों को जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट एरिया घोषित किया हुआ है वहां भी पॉजिटिव मरीज रोजाना सामने आ रहे है . हालाँकि जिला प्रशासन द्वारा जिन इलाकों में सख्ती की जाती है वहां जरुर कोरोना को मात देना जरुर सफल हो रहा है . वहीँ सबसे बड़ी राहत की बात ये है की जिले का रिकवरी रेट बहुत अच्छा है .

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 43870 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3597 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3098 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 23 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 476 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 39766 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 507 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 476 एक्टिव केस हैं, इनमें 34 विभिन्न अस्पतालों में व 49 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 393 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मंगलवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 29 धारूहेड़ा, 15 रेवाड़ी शहर, 5 बावल, 2-2 बोलनी व हालूहेड़ा, तथा एक-एक केस असियाकी, भैरमपुर, बधराना, गढ़ी, सुठाना, जलियावास, हांसाका, जैतड़ावास, नांधा, कोसली, मनेठी, नैचाना, लिसाना व टांकड़ी से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 74 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 39 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 8 बावल, दो-दो गोलियाका व गोकलगढ़ तथा एक-एक अहरोद, कापड़ीवास, कोसली, सांपली, परखोतमपुर, पिथनवास, लिसाना व धमालका से संबंधित हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment