जिले के ये क्षेत्र हॉट स्पॉट, लापरवाह लोग

By Sahab Ram
On: September 2, 2020 12:19 PM
Follow Us:

जिले के ये क्षेत्र हॉट स्पॉट, लापरवाह लोग

डीसी के आदेश के बावजूद मनमानी कर रहे लोग , महामारी का कोई डर नहीं

रेवाड़ी में कोरोना वायरस केस लगातार बढ़ रहे है लेकिन अब जनता महामारी को हलके में लेकर मनमानी कर रही है . जिलाधीश यशेंद्र सिंह कॉविड मनेजमेंट की बैठक की हर बार ये आदेश देते है की मनमानी और लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ..आज हुई बैठक में भी जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा की कोरोना वायरस को रोकथाम को लेकर पब्लिक ऑफिस , बस और दुकानों आदि में किसी को भी बिना मास्क के प्रवेश ना करने दें . लेकीन धरातल पर हकीकत ये है की आप अगर बाजार से निकलेंगे तो देखेंगे कुछ प्रतिशत लोग ही मास्क का इस्तमाल कर रहे है. जिससे लगता है की लोगों में कोरोना वायरस का कोई डर नहीं बच्चा है ..

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

 

डीसी ने हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि बस में बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं तथा बस स्टैण्ड पर इसके लिए प्रचार-प्रचार का कार्य भी करें। उन्होंने बिना मास्क वालों के अधिक से अधिक चालान करने के निर्देश भी दिएं।  साथ ही डीसी ने निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन व होम क्वारंटिन नागरिक बाहर घूमतें पाए जाते है तो स्वास्थ्य विभाग व पुलिस उन पर मुकद्दमा दर्ज करें।  लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सबंधित अधिकारी इन आदेशों को हलके में लेते हुए ऐसा नहीं कर रहे है और होम आइसोलेट किया गया मरीज मनमानी कर रहा है . रोजाना हमारे पास भी इस तरह की शिकायतें आती है और जिला प्रशासन को भी ये शिकायतें मिल रही होंगी .

आज हुई बैठक में डीसी ने कहा कि जिस कम्पनी में कोरोना पॉजिटिव के तीन केस पाएं जाते है तो वह कम्पनी अपने पांच प्रतिशत कर्मचारियों की जांच कराएं तथा 15 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिलते है तो वह 10 प्रतिशत कर्मचारियों की टैस्टिंग करवाएं अन्यथा उन कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

जिले के ये क्षेत्र हॉट स्पॉट: 

बैठक में बताया गया कि जिले में पॉजिटिव कसों पर एवरेज कान्टैक्ट मरीज 7.58 प्रतिशत, डब्लिंग केस 34.4 प्रतिदिन, रिकवरी रेट 86.12 तथा मृत्युदर 0.5 प्रतिशत है। बैठक में बताया गया कि रेवाड़ी हॉटस्पोट क्षेत्र सैक्टर-3 में 55, सरस्वती विहार में 32, शान्ति नगर में 25, टीपी स्कीम में 26, छिपटवाड़ा में 17, गांधी नगर में 17, मॉडल टाऊन में 21, कुतुबपुर 31, ऑफिसर कॉलोनी, नई बस्ती व नई आबादी में 12-12, बंजारवाड़ा में 15 तथा हॉटस्पोट क्षेत्र धारूहेड़ा में विपुल गार्ड में 11, बैस्टटेक-12, नारायण विहार में 16, सैक्टर-6 में 20, नंदरामपुर बास रोड़ व कर्ण कुंज में 23-23, ओम नगर में 32 व बावल क्षेत्र में जलियावास में 17, बिजली बोर्ड में 17, रूध गावं में 15, बनीपुर चौक व सैक्टर-2 में 11-11, बावल पट्रोल पम्प के पास 11, शहर बावल में 33 केस शामिल है।,

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment