Corona Update:आज 81 नए मरीज मिले, 67 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 10, 2020 2:49 PM
Follow Us:

Corona Update:आज 81 नए मरीज मिले, 67 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 10 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 52612 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4290 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3693 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 571 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 47542 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 780 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 571 एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 35 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 505 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 81 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदूधा, गुरावड़ा, नाहड़, भाड़ावास, सुठानी एक-एक मोहदीनपुर, डूंगरवास, टांकड़ी व आसियाकी से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 67 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 6 बावल, 5 कोसली, 3 सुठानी, 2-2 बोलनी, आसलवास, लिसान, नैचाना व नांधा तथा एक-एक बधराना, बासदूधा, गुमिना, खेड़ा आलमपुर व गढ़ी से संबंधित हैं।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment