कोरोना अपडेट: आज 81 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 129 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 13, 2020 11:35 AM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 81 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 129 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
रेवाड़ी, 13 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 55637 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4506 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3960 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 520 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 50457 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 674 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 520
एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 45 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 444 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 81 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 37
रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 बूड़ला, 2 जांट तथा एक-एक कालूवास, मनेठी, नयागांव, खड़गवास,  लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 129 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 54 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, 19 बावल,  6
कोसली, 4-4 बासदुधा, जलियावास, गोकलगढ़, सुठाना, 2-2 गोलियाका, किशनगगढ़, करनावास, आकेड़ा तथा एक-एक जखाला, ततारपुर व बालावास धारण  से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment