Corona Update: आज 71 पॉजिटिव मरीज मिले, 95 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 14, 2020 1:24 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 71 पॉजिटिव मरीज मिले, 95 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 14 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 56007 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4577 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4055 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 496 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51059 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 371 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 496 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 47 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 417 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 71 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 36 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 8 वृद्घाश्रम, 3-3 धारूहेड़ा व गामड़ी, 2 जाहिदपुर, तथा एक-एक ढोकिया, बनीपुर, नठेड़ा, झाबुआ, जलियावास, कालूवास, करनावास, टूमना व बेरली कलां से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 95 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 55 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 नठेड़ा, 2-2 डिढोई, कमालपुर, साल्हावास व टांकड़ी तथा एक-एक कोसली, बनीपुर, गालियाकी, खण्डौडा, मोहदीनपुर, पाली, मसानी, शहबाजपुर खालसा व मन्दौला से संबंधित हैं।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment