कोरोना अपडेट : आज 58 नए केस मिले , 98 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 18, 2020 11:50 AM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 58 नए केस मिले , 98 ठीक हुए

रेवाड़ी, 18 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 59997 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4864 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4342 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 496 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 54561 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 572 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 496 एक्टिव केस हैं, इनमें 37 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 417 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 58 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर,6 बोलीन, 3 गढ़ी बोलनी, 2-2 डिढोई, नाहड़, पातुहेड़ा, साल्हावास, तथा एक-एक  आसलवास, बगधला, बिठवाना, गोलयाकी, जाट सैहरवास, झाडौदा, मामडिय़ा, मन्दौला, फदनी, राजियाकी, मसानी, टांकड़ी, बव्वा, ढ़ाणी जैरावत, पाडला व जैनाबाद से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 98 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 20 धारूहेड़ा, 9 बावल, 3-3 कोसली, बेरली कलां व बास, 2-2 डूंगरवास, जलालपुर, जांट, टांकड़ी व रसगण तथा एक-एक आसलवास, बनीपुर, भाण्डौर, भाड़ावास, भुरथला, बोलनी, चिडियावास, डिढोई, लिसाना, महेश्वरी, मोहम्मदपुर, मोहदीनपुर, निखरी, पिथड़ावास, साल्हावास, बेरली खुर्द, झाबुआ, फतेहपुरी, पावती व दडौली से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment