कोरोना अपडेट : आज 72 नए मरीज मिले ,92 मरीज ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 26, 2020 2:33 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट :  आज 72 नए मरीज मिले ,92 मरीज ठीक हुए

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
रेवाड़ी, 26 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 66492 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5394 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4905 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 28 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 461 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 60584 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 514 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाधीश ने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 461 एक्टिव केस हैं, इनमें 42 विभिन्न अस्पतालों में व 22 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 397 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ
रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को  जिले से संबंधित 72 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 14 धारूहेड़ा, 4-4 बावल व कोसली, 3 लिसान, 2 जोनावास तथा एक-एक केस बोलनी, धामलावास, ढोकिया, नागंल तेजू, जलियावास, जाट सायरवास, पातुहेड़ा, राजगढ़, राजपुरा, तिहाड़ा, डहीना, कवाली, लखनोर, लोधाना व सीहा से संबंधित हैं। शनिवार को 92 कोविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए है जिनमें 31 रेवाड़ी शहर, 30 धारूहेड़ा,  5 बावल, 4 पीथड़ावास, 3 गोल्डन हट, 2-2 भाकली, संगवाड़ी व प्राणपूरा तथा एक-एक भाँडोर, फतेहपुरी, जलालपुर, जुड़ी, मालपुरा, नांन्धा, राजपुरा इस्तमुरार, निमोठ, लाधुवास, मीरपुर, दुल्हेड़ा कलां, कनुका व खडगवास शामिल है।
 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment