मंगलवार को 76 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 45 नए पॉजिटिव मिले: जिलाधीश

By Sahab Ram
On: October 6, 2020 12:35 PM
Follow Us:

मंगलवार को 76 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 45 नए पॉजिटिव मिले: जिलाधीश

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 06 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 73483 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6081 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5578 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 32 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 471 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 66684 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 718 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 471 एक्टिव केस हैं, इनमें 29 विभिन्न अस्पतालों में व 5 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 438 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 45 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 21 रेवाड़ी शहर, 8 धारूहेड़ा, 3 राजपुरा तथा एक-एक केस गुरावड़ा, बालधन खुर्द, बेरवाल,  धारण, आसियाकी, जाटूसाना, कोनसीवास, मुंढियाखेड़ा, रोहडाई, टूमना, बालियार खुर्द, जाटूसाना व झाबुआ से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 76 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 पिथड़ावास, 3 गोल्डन हट, 2-2 भाकली, संगवाड़ी, प्राणपुरा बावल, तथा एक-एक केस भाण्डोर, फतेहपुरी, जलालपुर, जुड्डïी, मालपुरा, नांधा, राजपुरा इस्तमुरार, निमोठ, लाधूवास, मीरपुर, दुल्हेड़ा कलां, कनुका व खडग़वास से संबंधित हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment