मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग एक्सन मोड पर

By Sahab Ram
On: October 22, 2020 12:27 PM
Follow Us:

मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग  एक्सन मोड पर

मिलावटखोरी के खिलाफ सीएम फ्लाइंग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है आज भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को साथ लेकर बावल में रसियावास रोड स्थित मिठाइयों के गोदाम पर रेड की और विभिन्न आठ खाद्य पदार्थों के सैंपलस लेकर जांच के लिए भेजें । जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन ने मिठाइयों के गोदाम का संचालन करने वालो को कहा है की मिठाइयों को बनाते वक्त साफ सफाई का ध्यान रखें और जो एडवाइजरी फूड सेफ्टी एक्ट के तहत जारी की गई है उसका पालन करें।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

 

आपको बता दें की त्यौहार का सीजन है और हर त्योहार के सीजन से पहले मिलावट खोरी का कारोबार बढ़ जाता है जिस पर नकेल लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करते हैं और इस वर्ष भी दिवाली से ठीक पहले सीएम फ्लाइंग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है । पिछले तीन-चार दिनों से लगातार सीएम फ्लाइंग की टीम की यह कार्रवाई जारी है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर सचिन का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अगर मिलावटखोरी करता है तो उसकी शिकायत कोई भी कर सकता है ताकि मिलावटखोरों को पर शिकंजा कसा जा सके । आज जो बावल के रसियावास रोड स्थित मिठाइयों के गोदाम पर रेड की गई है वहां से 8 सैंपल लिए गए हैं । विभाग ने रसगुल्ला , लिक्विड ग्लूकोस, गुलाब जामुन , क्रीम, मिक्स दूध और बर्फी मिठाई आदि के सैंपल लिए गए है ।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment