कोरोना अपडेट: आज 96 नए केस मिले , 146 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: November 9, 2020 12:29 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 96 नए केस मिले , 146 ठीक हुए

रेवाड़ी, 9 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 99068 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8546 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7836 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 41 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 669 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 89850 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 672 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 669 एक्टिव केस हैं, इनमें 42 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 627 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 96 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 21 रेवाड़ी शहर, 20 धारूहेड़ा, 8 बावल, 6 मीरपुर, 5 परखोतमपुर, 3-3 जाटूसाना, लिसान, ऊंचा 2-2 कोसली, दडौली, मुरलीपुर, गुडियानी, बेरली कलां तथा एक-एक केस औलांत, बनीपुर, बोडिया कमालपुर, धवाना, दुल्हेड़ा खुर्द, जीतपुरा, कंवाली, खरखड़ा,  खिजूरी,  खोरी, मन्दौला, निमोठ, पनवाड़,  रूध, खालेटा, जैनाबाद, व भूरथला से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 146 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 62 रेवाड़ी शहर, 28 धारूहेड़ा, 12 बावल, 5 कोसली, 4 जैनाबाद, 3 कुंभावास, 2-2 जाडरा, निमोठ, सिटी जेल, खोरी, माजरा, तथा एक-एक केस गामड़ी, रामपुरा, लोधाना, जाटूसाना, कोसली, शहबाजपुर खालसा, सुरहेली, बालधन कलां, बिठवाना, मीरपुर, कालका, करनावास, खरखड़ा, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, भटसाना, गुडियानी, गुरावड़ा, हांसाका, निमोठ, खटावली व लूखी से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment