त्योहार पर भी मिले 67 नए कोरोना सक्रमित

By Sahab Ram
On: November 15, 2020 4:23 PM
Follow Us:

त्योहार पर भी मिले 67 नए कोरोना सक्रमित

जिला में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को त्योहार के बावजूद कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 124 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण जिला में अभी तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 103785 सैंपल लिए गए हैं जिनमें 9084 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 8379 नागरिक कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 662 मामले सक्रिय रह गए हैं। अभी तक 94129 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 572 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

जिलाभर में जो 67 कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें से 23 रेवाड़ी शहर, 25 धारूहेड़ा, 11 बावल, 1 बीकानेर, 1 गोकलगढ़, 2 कोसली, 1 फिदेड़ी, 2 रोलियावास व 1 मसानी निवासी है।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चेन को तोड़ने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाट्सएप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment