कोरोना अपडेट :आज 106 नए मरीज मिले , 69 हुए ठीक , एक ओर मरीज की मौत

By Sahab Ram
On: November 19, 2020 12:02 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट :आज 106 नए मरीज मिले , 69 हुए ठीक , एक ओर मरीज की मौत

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण ( Corona Virus ) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 107095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9436 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8876 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 48 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 512 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 96339 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1320 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड Corona Virus पॉजिटिव के कुल 512 एक्टिव केस हैं, इनमें 44 विभिन्न अस्पतालों में, एक कोविड केयर सैंटर में जबकि 467 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
  सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 106 नए कॉविड Corona Virus पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 53 रेवाडी शहर, 40 धारूहेडा 2-2 केस डहीना व मुसेपुर तथा एक-एक केस बावल, कोसली, अलावालपुर, बुडाना, गिंदोखर, गोपालपुर गाजी, मुंढलिया, ततारपुर व लाधूवास से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 69 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 20 रेवाड़ी शहर, 20 धारूहेडा, 8 बावल, 2-2 कोसली, दडौली, मुरलीपुर व गुडियानी तथा एक-एक औलांत, बनीपुर, बोडिया कमालपुर, धवाना, दुल्हेड़ा खुर्द, जीतपुरा, कंवाली, खरखड़ा, खिजूरी, खोरी, मंदौला, निमोठ व पनवाड़ से संबंधित हैं।
  जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment