कोरोना अपडेट: आज 93 नए मरीज मिले ,225 मरीज ठीक हुए

By Sahab Ram
On: November 26, 2020 3:19 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 93 नए मरीज मिले ,225 मरीज ठीक हुए

Rewari Corona Update 26 Nov

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 26 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 113893 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10090 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9574 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 460 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 102698 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1105 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 460 एक्टिव केस हैं, इनमें 39 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 421 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 93 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 51 रेवाडी शहर, 11 धारूहेडा, 5 गिंदोखर, 4 कोसली, 3 गंगायचा अहीर, 2-2 बावल, तुर्कियावास, गुरावडा व बालियर खुर्द, तथा एक-एक केस गुडियानी, संगवाडी, भुरथल जाट, काकोडिया, जाटूसाना, लाला, टुमना, लूखी, मीरपुर, गोठडा व खुशपुरा से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 225 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 136 रेवाड़ी शहर, 36 धारूहेडा, 16 बावल, 8 खरखडा, 5 जाटूसाना, 3 खलियावास, 2-2 कोसली, डीसी ऑफिस, खोरी व बेरली कलां तथा एक-एक बिठवाना, डहीना, ढालियावास, ढोहकी, हुसैनपुर, जाडरा, लिसाना, मालियावास, निखरी, रतनथल,  कुण्डल व डूंगरवास से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment