कोरोना अपडेट : आज 61 नए केस मिले , 9720 सैम्पल्स की रिपोर्ट का इंतजार

By Sahab Ram
On: December 2, 2020 1:50 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 61 नए केस मिले , 9720 सैम्पल्स की रिपोर्ट का इंतजार

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 2 दिसंबर 2020

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

रेवाड़ी, 2 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 127645 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10492 कोविड-पॉजिटिव Corona Update  मिले हैं। इनमें 9987 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 445 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 107433 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 9720 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 445 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 402 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 61 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 30 रेवाडी शहर, 12 धारूहेडा,  5 बावल, 3 कोसली व भाडावास, 2-2 खोल व जाटूसाना तथा एक-एक केस गामडी, रामपुरा, मामडिया अहीर व मामडिया आसमपुर से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 26 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 3 कोसली, 2-2 बावल, खोल, डहीना, भाडावास, गुरावडा तथा एक-एक मीरपुर, गोकलगढ व नयागावं से संबंधित हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment