Corona Update : आज 41 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 45 नए पॉजिटिव मिले

By Sahab Ram
On: December 9, 2020 11:25 AM
Follow Us:

Corona Update : आज 41 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 45 नए पॉजिटिव मिले

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 9 दिसंबर 2020
रेवाड़ी, 9 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 131033 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10923 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10560 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 66 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 297 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 112786 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 7324 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 297 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 254 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत
Corona Update : आज 41 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 45 नए पॉजिटिव मिले
हैल्थ बुलेटिन

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 45 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाडी शहर, 4 जाटूसाना, 3 कोसली, 2 बावल था एक-एक केस खरखडा, जैतडावास, रसगण, बेरली कलां व निमोठ से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 41 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 22 रेवाडी शहर, 5 कसौला, 2-2 गढी बोलनी, माजरा, बिकानेर तथा एक-एक बालावास, बासूदधा, चिमनावास, भाडावास, आसलवास, लोधाना, जैतपुर व खोल से संबंधित हैं।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment