कॉविड से ठीक हुए मरीज कोई परेशानी होने पर उमंग पोस्ट कॉविड केयर सेंटर से लें डॉक्टर्स से परामर्श

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 10:42 AM
Follow Us:

कॉविड से ठीक हुए मरीज कोई परेशानी होने पर उमंग पोस्ट कॉविड केयर सेंटर से लें डॉक्टर्स से परामर्श

कॉविड से ठीक हुए मरीज कोई परेशानी होने पर उमंग पोस्ट कॉविड केयर सेंटर से लें डॉक्टर्स से परामर्श

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
  • उमंग पोस्ट कोविड केयर सैंटर माध्यम से दी जा रही चिकित्सा सलाह
  • –स्वास्थ्य विशेषज्ञ कर रहे लोगों को तनाव से उबरने में मदद
  • –उमंग पोस्ट कोविड सैंटर में अब तक 48 लोगों ने लिया परामर्श

रेवाड़ी 29 मई। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के इस दौर में ज्यादातर नागरिक किसी न किसी रूप से मानसिक रूप से परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के प्रथम तल पर उमंग पोस्ट कोविड-19 केयर सेंटर शुरू करते हुए कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए लोगों के लिए काउंसलिंग की शुरूआत की है। 25 मई से अब तक 48 लोगों ने उमंग सैंटर में आकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया है। इनमें से अधिकांश ने मानसिक तनाव, आंख, नाक व कान से संबंधित समस्याएं विशेषज्ञों के समक्ष रखीं।

सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पोस्ट कोविड केयर सैंटर शुरू किया गया है, जहां कोविड से ठीक हुए मरीज स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही अगर उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो इसके लिए भी वह विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले सकते हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को जितना शारीरिक तौर पर पड़ रहा है उतना ही दुष्प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी देखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने में व्यक्ति की सोच और मानसिक स्थिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कई मरीज तो ठीक होने के उपरांत भी इस बीमारी से उबर नहीं पाते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन बार-बार अपील कर रहा है कि कोरोना वायरस से हमें डरना नहीं है बल्कि इससे बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतनी है। यदि फिर भी संक्रमित हो गए तो मानसिक स्थिति मजबूत रखते हुए चिकित्सकों के परामर्श से दवा इत्यादि लेकर कोरोना को मात देनी है।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment