दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के वैक्सीनेशन के लिए घर से लाने और छोड़ने का किया इंतजाम

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 3:19 PM
Follow Us:

दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के वैक्सीनेशन के लिए घर से लाने और छोड़ने का किया इंतजाम

दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के वैक्सीनेशन के लिए घर से लाने और छोड़ने का किया इंतजाम

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 29 मई- उपायुक्त यशेंद्र सिंह बताया कि जिला रेवाड़ी में आगामी सोमवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के दिव्यांगजनों या अधिक उम्र होने की वजह से टीकाकरण स्थल पर ना पहुंचने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए एक अभियान को शुरू किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण की जा सके। इस उद्देश्य के लिए इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) वाहनों के माध्यम से ऐसे सभी व्यक्तियों को टीकाकरण स्थान पर लाया जाएगा और उनका टीकाकरण करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बारे में रेवाड़ी के सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए है और कहा गया है कि हमें सभी दिव्यांग (18 वर्ष से अधिक आयु) और उन सभी (45 वर्ष से अधिक आयु) के लोगों तक पहुंचना है, जो किसी भी विकलांगता, अधिक उम्र के चलते या किसी अन्य कारण से टीकाकरण के लिए नहीं आ सकते हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

उपायुक्त ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए डायल-112 के तहत जिला में प्रदान किए गए ईआरएसएस वाहनों का उपयोग किया जाएगा ताकि ऐसे जरूरतमंद लोगों को शिविर स्थल तक पहुंचाया जा सके और उन्हें घर भी वापस छोड़ा जा सके। डीसी ने बताया कि इस कार्य का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि यह कमजोर वर्ग स्वयं को वंचित न महसूस करे। इसके अलावा, ऐसे लोगों के आने-जाने व अन्य सहायता के साथ जल्द से जल्द टीकाकरण करने का विशेष प्रयास भी हो सकें I

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment