रेवाड़ी हेल्थ बुलेटिन : आज ब्लैक फंगस का एक नया केस मिला , एक मौत

By Sahab Ram
On: June 3, 2021 12:36 PM
Follow Us:

रेवाड़ी हेल्थ बुलेटिन : आज ब्लैक फंगस का एक नया केस मिला , एक मौत

  • रेवाड़ी हेल्थ बुलेटिन : आज ब्लैक फंगस का एक नया केस मिला , एक मौत
  • कोरोना के 26 नए केस मिले , एक की मौत , 84 हुए ठीक

कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार गिरावट आ रही है . जो हम सबके लिए बड़ी राहत की बात है.  वहीँ ब्लैक फंगस सबके लिए नइ आफत बनकर सामने आया है . आज जिले में एक नया ब्लैक फंगस संदिग्ध मरीज सामने आया है जबकि एक मरीज की मौत हो गई है . जिला में अबतक 26 ब्लैक फंगस के केस सामने आ चुके है . जिन्हें सरकार द्वारा अधिकृत मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है .  आपको बता दें की कहीं भी ब्लैक फंगस यानी म्युकरोमाइसिस बीमारी का संदिग्ध मरीज समाने आता है तो सिविल सर्जन को सूचित करना अनिवार्य है . जिला में मिले वाले सभी केसों को गुरुग्राम या झज्जर मेडिकल कॉलेज या रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता है .

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

वहीँ आज के कोरोना अपडेट की बात करें तो आज 26 नए पॉजिटिव केस सामने आये है और एक ओर कोरोना मरीज की मौत हो गई है . जबकि 84 मरीज आज ठीक भी हुए है . जिले में अबतक एक्टिव केसों की संख्या घटकर 314 आ गई है. जिन एक्टिव केसों में से 240 होम आइसोलेशन में है . और बाकी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है 24 घंटे में जिले से 2001 सैंपल लिये गए है ।

वहीँ जिला में आज 2073 लोगों को वैक्सीन लगाईं है है और अब तक 2 लाख 28 हजार 795 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment