सोमवार को मनाया जाएगा मेगा वैक्सीनेशन डे

By Sahab Ram
On: June 19, 2021 11:09 AM
Follow Us:

सोमवार को मनाया जाएगा मेगा वैक्सीनेशन डे

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
  • मेगा वैक्सीनेशन डे पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का होगा टीकाकरण,
  • 60 जगहों पर लगेंगे टीकाकरण कैंप

रेवाड़ी, 19 जून। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेवाड़ी जिला में 60 जगहों पर मेगा वैक्सीनेशन डे पर कैंप लगाए जाएंगे और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा यह जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि 21 जून को जिला में 20 हजार नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी पीएचसी व सीएचसी में टीकाकरण कराया जा सकता है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

डा. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के लिए खाना खाकर ही आएं तथा अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी साथ लाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें और मास्क अवश्य पहनकर आएं। सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि मेगा टीकाकरण दिवस का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक ही टीकाकरण की सुविधा मिल सके।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment