नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का राव इन्द्रजीत ने किया शुभारंभ , एक महीने में आईसीयू भी शुरू होगा

By Sahab Ram
On: July 2, 2021 9:08 AM
Follow Us:

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का राव इन्द्रजीत ने किया शुभारंभ , एक महीने में आईसीयू भी शुरू होगा

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का राव इन्द्रजीत ने किया शुभारंभ , एक महीने में आईसीयू भी शुरू होगा |

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

संक्रमण का खतरा अभी कम हुआ है टला नहीं , और कोरोना की तीसरी लहर का डर भी लोगों को सता रहा है. ऐसे में शासन -प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर के लिए इंतजाम करने में लगा हुआ है . और इन्ही इंतजामों के तहत रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में होलिस्टर कम्पनी के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है . जिसका शुभारंभ आज केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने किया है . जिस उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल और राज्यमंत्री ओपी यादव मौजद रहें.

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत और स्वास्थ्य उपकरणों को उपयोग करने के लिए जानकर की कमी मरीजों को झेलनी पड़ी थी. जिसे देखते हुए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में प्रशासन ने सीएसआर के तहत होलिस्टर कम्पनी ने 85 लाख कि लगात से ऑक्सीजन प्लांट लगाया है . वहीँ जिले के बावल और कोसली में भी सीएसआर के तहत ही दो प्राइवेट कम्पनी ऑक्सीजन प्लांट लगा रही है . साथ अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरणों को भी बढाया जा रहा है . लेकिन यहाँ समस्या ये है कि वैंटिलेटर , बाईपैप और ऑक्सीजन कंसटेटर का सही से उपयोग करने वाले एक्सपर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है. हाल में जब नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से 5 वेंटिलेटर रेवाड़ी भेजे गए थे , और जो दो वेंटिलेटर अस्पताल में पहले से मौजूद थे और काफी नाजुक वक्त में भी ऐसे ही पड़े हुए थे. यानी एक्सपर्ट ना होने कि वजह से मरीजो को इन स्वास्थ्य उपकरणों का लाभ नहीं मिला . और अब भी स्वास्थ्य विभाग के पास एक्सपर्ट नहीं है . हालांकि सरकार के मंत्री कह रहे है कि आउट सोर्स के जरिये भर्ती की जा रही है . केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने भी कहा है कि मेडिकल छात्रों को ट्रेनिंग दी जा रही है. ताकि कोरोना कि तीसरी लहर में ये समस्या हमारे सामने ना खड़ी हो |

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा है कि पंचकुला के बाद रेवाड़ी प्रदेश का पहला जिला होगा जहाँ आने वाले एक महीने में आईसीयू की सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी जायेगी|    राव इन्द्रजीत सिंह ने लोगों को आगाह किया है कि अगर हमने कॉविड के नियमों को ना मानकर लापरवाही की तो तीसरी लहर जरुर आएगी . और सभी ने सावधानी बरती तो शायद तीसरी लहर ना आयें . वहीँ वैक्सीनेशन के सवाल पर कहा कि देश में वैक्सीनेशन का कार्य समय पर शुरू हुआ था  , लेकिन लोगों में भ्रान्ति थी इसलिए बहुत कम लोगों ने शुरुआत में वैक्सीन लगाईं , लेकिन अब वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है , जल्द सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाईं जायेगी .

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment