डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: डीसी

By Sahab Ram
On: July 6, 2021 11:43 AM
Follow Us:

डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: डीसी

रेवाड़ी, 6 जुलाई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि खतरा बनकर उभरे कोरोना के डेल्टा प्लस वैरीएंट को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से लडऩे के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है, बावल सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य अंतिम चरण में तथा कोसली नागरिक अस्पताल में भी तेजी से कार्य चल रहा है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला में वैक्सीनेशन की गति को भी तेज कर दिया गया है। शिविर आयोजित कर कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। नए वैरिएंट को लेकर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर बैड संख्या भी बढ़ाई जा रही है। एंबुलेंस सेवा के लिए रोडवेज बसों से लेकर पुलिस वैन तैनात हैं। कोरोना के लिए सैंपलिंग निरंतर जारी है। हालांकि अभी तक जिला के अंदर डेल्टा प्लस वैरिएंट के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप से राहत मिली तो कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को कोरोना के डेल्टा प्लस वैंरिएंट के लिए अलर्ट रहते हुए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इन राज्यों में हरियाणा के अलावा आंध्रप्रदेश, गुजरात, जम्मू- कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। केंद्र सरकार ने टेस्टिंग, ट्रेकिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं। डेल्टा प्लस के केस मिलने सख्त कंटेनमेंट के इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

बढ़ाई जा रही बैडों की संख्या, जिला अस्पताल में होंगे 104 बैड
सीएमओ कृष्ण कुमार ने डेल्टा प्लस वैंरिएंट को लेकर जिला के स्वास्थ्य केंद्रों में बैडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्डों में अभी तक 104 बैड स्थापित है, इसके अलावा कोसली नागरिक अस्पताल में 30 बैड की व्यवस्था है बाकी सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्थाई तौर पर बैड की व्यवस्था की जाएगी। जिला नागरिक अस्पताल रेवाडी में आठ आइसीयू बैड की व्यवस्था भी की जा रही है।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment