कोविड हेल्थ बुलेटिन , शनिवार को इन 19 सैंटरो पर लगाई जाएगी वैक्सीन

By Sahab Ram
On: July 16, 2021 12:19 PM
Follow Us:

कोविड हेल्थ बुलेटिन , शनिवार को इन 19 सैंटरो पर लगाई जाएगी वैक्सीन

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
  • कोविड हेल्थ बुलेटिन : आज चार नए केस मिले , एक ठीक हुआ
  • –जिला में अब तक 3 लाख 76 हजार 735 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
  • शनिवार को 19 सैंटरो पर लगाई जाएगी वैक्सीन

रेवाड़ी, 16 जुलाई। उप-सिविल सर्जन डॉ अशोक ने बताया कि 17 जुलाई, शनिवार को जिला के 19 सैंटरों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।  
उन्होंने बताया कि कोवि-शील्ड की पहली व दूसरी डोज नागरिक अस्पताल रेवाडी, सीएचसी खोल, अर्बन पीएचसी राजीव नगर, पीएचसी बासदुधा, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी धारूहेडा, सीएचसी गुरावडा, सीएचसी नाहड़, सब-डिवीजन अस्पताल कोसली, गुरूटैक सोसायटी व राधा स्वामी सत्संग भवन, सीएचसी मीरपुर, पीएचसी गुडियानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी सीहा, सीएचसी बावल, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना में लगाई जाएगी। वहीं नागरिक अस्पताल रेवाडी में को-वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के 4 नए केस मिले है। आज जिला में एक कोविड संक्रमित नागरिक ठीक हुआ है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 14 मामले सक्रिय हैं सभी नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1443 सैंपल लिए गए।
  जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 36 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 3 लाख 76 हजार 735 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment