एसडीएम रविन्द्र यादव ने किसान अटल कैंटीन में किया पौधारोपण

By Sahab Ram
On: August 3, 2021 12:40 PM
Follow Us:

एसडीएम रविन्द्र यादव ने किसान अटल कैंटीन में किया पौधारोपण

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने हुए महिला समूहों द्वारा जिले के सभी खण्डों में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस पौधारोपण के कार्य को गतदिवस विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने नाहड़ खण्ड के गांव जुड्डी में कदम का पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

इसी कड़ी में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव ने आज समूह की महिलाओं द्वारा चलाएं जा रहे इस पौधारोपण अभियान में पहुंचकर पौधारोपण किया तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं ने जिले के 70 गांवों में 6 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

  एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने पौधारोपण करने उपरांत कहा कि पौधारोपण कर हम पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ जल सरंक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से पौधारोपण की आवश्यकता अधिक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हवा में उड़ रहे कार्बन को कम किया जा सकता है तथा आक्सीजन की भी मात्रा बढ़ती है।
इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, एपीओ डीआरडीए अर्जुन गुप्ता, एचएसआरसीएम आफताब अहमद, लोकेश शर्मा, भरपूर सिंह सहित महिला समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment