कोरोना : मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद भी बुजुर्ग ने जान गंवाई

By Sahab Ram
On: August 13, 2021 7:28 AM
Follow Us:

कोरोना : मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद भी बुजुर्ग ने जान गंवाई

मुंबई शहर के घाटकोपर इलाके की 63 वर्षीय महिला ने 21 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद 27 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। गुरुवार को उनकी नई रिपोर्ट आई, जिसमें स्पष्ट हुआ है कि उनकी मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई है। खास बात ये है कि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं।

डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से महाराष्‍ट्र में अब तक 3 मौत हो चुकी हैं। पहली मौत 13 जून को रत्‍नागिरी में 80 वर्षीय महिला की हुई थी। शुक्रवार को भी महाराष्ट्र के रायगढ़ में डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी निधि चौधरी ने की है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

राज्य सरकार ने BMC को जानकारी दी थी कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। BMC ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बातचीत की। ये महिला भी उन सात लोगों में ही शामिल थी।

मुंबई स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि महिला के संपर्क में आए 6 अन्‍य लोगों की भी जांच कराई गई। इनमें से 2 और लोगों में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट का पता चला है। अभी कुछ और लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

डॉक्‍टर गोमारे ने बताया कि महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्‍सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी। शुरुआत में उन्हें घर पर ही ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया, बाद में 24 जुलाई को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

महाराष्ट्र में 5 लैब और 5 हॉस्पिटल को सेंटीनल सर्वे के लिए चुना गया है। प्रत्येक सेंटीनल सेंटर से 15 दिनों में 15 लैब के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और राष्ट्रीय पेशी विज्ञान संस्था (पुणे) के पास भेजा जाता है।

Source: bhaskar

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment