सोमवार को जिला में मनाया जाएगा ड्राई-डे

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 10:31 AM
Follow Us:

सोमवार को जिला में मनाया जाएगा ड्राई-डे

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि बदलते मौसम व डेंगू, मलेरिया के प्रभाव की रोकथाम के लिए सोमवार को जिला में ड्राई डे मनाया जाएगा।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा एक जगह पर पानी को इकठ्ठा  न होने दें। उन्होंने कहा कि घरों में कूलर, गमले, टूटे बर्तनों में पानी एकत्रित ना होने दें।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि इस मौसम में शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में मच्छर जनित बीमारी मलेरिया व डेंगू जैसी बिमारी फैलने का खतरा अधिक होता है।

उन्होंने कहा कि मलेरिया व डेंगू का मौसम चल रहा है, उन्होंने कहा कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी मे अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है ताकि मच्छर न पनपने पाएं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment