उपायुक्त ने किया नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ

By Sahab Ram
On: October 1, 2021 11:34 AM
Follow Us:

उपायुक्त ने किया नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिला में रक्तदाताओं की कमी नहीं है। जब भी रक्त की आवश्यकता होती है तो रेवाड़ी के नागरिक बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविरों में भाग लेते हुए रक्तदान करते हैं। यह रेवाड़ी जिले के लिए बहुत गौरव की बात है।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह शुक्रवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है तो रेवाड़ी के युवा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान पुण्य का कार्य है। कोरोना संकट काल में रक्तदान की महता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की तरह रक्त का भी अपना महत्व है।

डीसी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदाओं को स्वयं पर गर्व होना चाहिए कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त किसी व्यक्ति को नई जिंदगी देने में काम आएगा।
गांव रतनथल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment