मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए स्वच्छता संबधी निर्देश

By Sahab Ram
On: October 12, 2021 1:03 PM
Follow Us:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए स्वच्छता संबधी निर्देश

जिले के गांव में स्वच्छता कार्यक्रम पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाए। जब तक हम साफ-सुथरे वातावरण मे रहना सीखेंगे, बीमारियों से पूरी तरह मुक्ति नही पा सकते। इसके लिए हमे घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे का सही निपटान एवं प्रबन्धन करना चाहिए।

यह जानकारी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के लिए मंगलवार को आयोजित बैठक में सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयदीप कुमार ने कही। उन्होने कहा कि रेवाड़ी जिले में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्ह्ति IPSOS कम्पनी के द्वारा 25 अक्तूबर से सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जायेगा। इसमे जिले को सम्मान जनक स्थान दिलवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग, कर्मचारी एवं अधिकारी मिलकर प्रयास करें। घर से निकलने वाले दूषित पानी के प्रबन्धन के लिए घरों के आस-पास सामुहिक सोक पीट् का निर्माण करवाया जाये। इसके साथ-साथ ठोस कूड़ा-कर्कट के प्रबन्धन के लिए 15वें वित्त आयोग की टाईड ग्रांट से परिश्रामिक के आधार पर कर्मचारी नियुक्त करके घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करके उसे एक स्थान पर ले जा कर उसका पृथक्करण किया जाना सुनिश्चित किया जाये व घरों से निकलने वाले गीले कचरे फल सब्जियों इत्यादि के द्वारा जैविक खाद्य का निर्माण किया जाये। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा करवाये जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण मे हर घर को जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अपने घर मे प्लास्टिक का प्रयोग करना बंद कर दें तथा कपड़े के थैले का प्रयोग करें।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

इसके साथ-साथ उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि सभी अपने-अपने शौचालय का नियमित प्रयोग करें व कराये जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 मे ज्यादा से ज्यादा  SSG2021 ऐप के माध्यम से अपनी जन भागीदारी दर्ज करना सुनिश्चित करें।

1000 अंको का होगा सर्वेक्षण

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण योजना की जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पिंकी यादव  द्वारा बताया गया कि हर गांव के स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल, पंचायत घर, हट बाजार व समस्त सार्वजनिक स्थानो इत्यादि की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ-साथ उन्होने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के अर्न्तगत कुल 1000 अंको का मूल्यांकन होगा।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण योजना के सहायक समन्वयक तकनीकी योगेश कुमार ने बैठक मे उपस्थित खण्ड स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की भाँति आप सभी अपने सहयोग से रेवाड़ी जिले को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 मे भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर देश भर मे प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कार्य करें।

 

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment