ई-संजीवनी ऐप से घर बैठे डॉक्टर्स से ले सकते है परामर्श

By Sahab Ram
On: January 10, 2022 1:32 PM
Follow Us:

ई-संजीवनी ऐप से घर बैठे डॉक्टर्स से ले सकते है परामर्श

घर बैठे किसी भी बिमारी के संबधित डॉक्टर्स से परामर्श लेने के लिए ई संजीवनी मोबाईल एप्लीकेशन के जरिये मरीज डॉक्टर्स से संपर्क कर सकता है. रेवाड़ी में भी सरकार की तरफ से ई-संजीवनी ओपीडी सेवा चल रही है. इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन में ई संजीवनी एप डाउनलोड करनी होगी.  रेवाड़ी डीसी यशेंद्र सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि बचाव ही कोरोना को हारने का मूलमंत्र है. इसलिए सभी एतिहात बरते | उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी सेवा रेवाड़ी जिला में प्रभावी रूप से चल रही है। इस ओपीडी के माध्यम से मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

 

डीसी ने बताया कि ई संजीवनी ओपीडी निर्धारित शेड्यूल अनुसार 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया कि वे अस्पताल में तभी जाएं जब जरूरी हो अन्यथा ई-संजीवनी की ओपीडी के माध्यम से अपना उपचार कराएं। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी भारतीय नागरिक को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

ऐसे उठाएं ई संजीवनी का लाभ :
ई-संजीवनी से दो तरह से टेली-मेडिसिन कंसल्टेंसी का लाभ आम लोग उठा सकते हैं। इसके लिए ई संजीवनी एप को अपने मोबाइल पर इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में तीन ऑप्शन दिखते हैं। पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन व टोकन, दूसरा मरीज का लॉग इन और तीसरा प्रिक्रिप्शन। इस तरह आप डॉक्टर से जुडक़र टेली परामर्श ले सकते हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment