कोविड मृतकों के परिजनों के खातों में ट्रांसफर की गई आर्थिक सहायता

By Sahab Ram
On: February 2, 2022 10:20 AM
Follow Us:

कोविड मृतकों के परिजनों के खातों में ट्रांसफर की गई आर्थिक सहायता

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामलों में मृतक के परिजन को 50 हजार रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया हुआ है। सरकार के निर्णयानुसार प्रशासन की ओर से जिला रेवाड़ी के कोविड से मरने वाले 112 मृतकों के परिजनों की खातों में 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

 

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए कोविड-19 के कारण मृतक मरीज के परिजनों को अंत्योदय सरल पोर्टल और पीड़ित परिवार द्वारा ऑनलाइन जानकारी दर्ज करानी होती है। इसके लिए आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल-https://saralharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

कोविड मृतकों के परिजनों के खातों में ट्रांसफर की गई आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सेवा को परिवार पहचान पत्र से एकीकृत करके विकसित किया गया है। आवेदक को अपने आवेदन के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र व कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट की एक-एक प्रति लगानी होगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर आवेदन दावों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त-सह-अध्यक्ष द्वारा सत्यापन करने के उपरांत ही अनुग्रह राशि आवेदक को जारी की जाएगी। इस विषय में शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment